
लॉकडाउन के कारण जहां किसान मंडियां बंद होने से फसल को नहीं बेच पा रहा है तो वहीं फसल का उचित दाम या बेची गयी फसल का भुगतान समय पर न मिलने से अन्नदाता बदहाल होता जा रहा है। सरकारी खरीदी केन्द्र पर बारदाना खत्म होने के कारण खरीदी केंद्रों पर दो दिन से खरीदी बंद हैं।
बारदाना बुलवाने के लिए केंद्र संचालक नान (नागरिक आपूर्ति निगम) के अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसान दो तीन दिन से खरीदी केंद्रों पर रुककर बारदाना आने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शुक्रवार शाम तक केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचा।
समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रहे श्री अगरा वेयर हाउस वरवटपूरा में दो दिन से उनके केंद्र पर भी बारदाना खत्म हो गया है। बार-बार बारदाना मांगने के बाद भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया है। वही सांगुल समिति के रमपुरा वेयर हाउस पर आज सुबह वारदाना खत्म होने से दोनों केंद्रों पर खरीदी बंद हैं। किसान महेश प्रसाद शर्मा,कुलदीप खटीक,राजू खान,जावेद खान,मेहम्बर सिंह,मजबूत सिंह, केरा बाई, सुमेर सिंह, आदि इसी परेशानी से जूझ रहे हैं।
15 बोरा गेहूं बेचना है ट्राली वाले ने दो दिन के दो हजार रु किराए के लिए ट्रेक्टर वाला नीचे खाली करके चला गया। अब रखवाली करना पड़ रही है। -अमर सिंह किसान सनागन
मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है कल तक वारदाना केन्द्र पर आ जायेगा।-प्रवीण प्रजापति, एसडीएम, शमशाबाद