
भिंड | मध्यप्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री एबम भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान आज भिंड पहुचे यहाँ पर वह एक निजी कार्यक्रम में आये थे निजी कार्यक्रम के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मिडिया से चर्चा करते हुये कहा की अमेठी लोकसभा सीट पर हमेशा गांधी परिवार के खाते में रही है। लेकिन इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी सुरक्षित नहीं लग रही। वे अमेठी में हार के डर से केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। मेरा मन नहीं है कि लोकसभा का चुनाव लड़ूं। पार्टी कहेगी तो भोपाल क्या राघौगढ़ से भी लड़ जाउंगा। तो वही शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के चुनाव लड़ने पर कहा की वो चुनाव नहीं लड़ेगी, पूरा विदिशा परिवार की तरह है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के 22 सीट जीतने के दावे पर उन्होंने कहा कि दावे हैं दावों का क्या है।