
भोपाल | दिग्विजय सिंह को भोपाल से टिकट दिए जाने के बाद दिग्विजय के समर्थको में ख़ुशी का माहौल हैं, भोपाल से टिकट मिलने के बाद दिग्विजय सिंह पहली बार भोपाल आ रहे हैं, दिग्विजय सिंह ने भोपाल आने से पहले उन्होंने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से झोतेश्वर धाम में आशीर्वाद लिया। और कांग्रेस नेताओ के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की उसके बाद जबलपुर के दयोदय तीर्थ तिलवारा पहुंचे, जहां जैन संत आचार्य विद्यासागर से उन्होंने एक घंटे तक चर्चा की। दिग्विजय सिंह को भोपाल से टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस नेता आरिफ अकिल नेभाजपा को चुनोती देते हुये कहा की दिग्विजय सबसे बड़े हिंदूवादी हैं और उनसे बड़ा हिंदूवादी कोई हो तो मैदान में आ जाए। वहीं दिग्विजय के बेटे जयवर्धन ने कहा कि मेरे पिता सच्चे हिंदू हैं। राघौगढ़ में हमारे घर में 300 साल से नौ मंदिरों में पूजा हो रही है। दरअसल दिग्विजय तीन माह में 12 से ज्यादा मठ-मंदिरों और 4 संत-आचार्यों का आशीर्वाद ले चुके हैं।