Sunday, October 19

परीक्षा के आधे घंटे पहले हुआ गणित का पेपर लीक

आष्टा| माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वी एबम 12वी की परीक्षाये चल रही है इस बार परीक्षा के पेपर लीक होने की घटनाये अधिक हुई हैं इस भी कुछ ऐसा ही हुआ आष्टा में 12वीं का गणित का पेपर परीक्षा शुरू हाेने केआधे घंटे पहले ही पेपर वाॅट्सएप पर वायरल हाे गया। इसकी शिकायत अशासकीय स्कूल संगठन के सचिव ने शिक्षा विभाग से की। इसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की है। इन्फाॅर्मेशन आफ प्राइवेट स्कूल सीहोर के नाम से एक वाॅट्सएप ग्रुप है, जिसमें अशासकीय स्कूलों की सूचनाओं का आदान-प्रदान हाेता है। शनिवार सुबह 8:26 बजे कैम्ब्रिज हायर सेकंडरी स्कूल खाचरोद के संचालक रूपेश जैन ने ग्रुप पर एक पाेस्ट डाली, जिसमें 12वीं गणित विषय का पेपर था। बीईओ बीपी पठारिया ने बताया कि वाॅट्सएप पर पेपर डालने की शिकायत अशासकीय स्कूल संगठन सीहोर के सचिव राजेश कुमार भदौरिया ने की है।