Tuesday, October 21

महिला कॉन्स्टेबल ने लगाई फांसी

जालौर/राजस्थान | सांचौर पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने कमरे में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली महिला कांस्टेबल ने एक सुसाइड नोट छोड़ा हैं जिसमे उसने अपने अधिककरियो द्वारा प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार
अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान हो गीता विश्नोई ने कुछ दिन पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर अपनी पीड़ा बताई थी। उसने थाना बदलने के लिए आवेदन भी कर रखा था। आत्महत्या करने से पहले गीता विश्नोई आठ घंटे तक ड्यूटी देकर आई थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी अनुपस्थिति लगा दी गई। इसके बाद वह ज्यादा परेशान हो गई। मृतका के परिजनों ने ्षक ओमप्रकाश उज्जवल, थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा और महिला कांस्टेबल पर अपनी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।