
भोपाल | आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टिया अपने अपने दावेदारों को उतारने में लग गयी हैं भोपाल की संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह के नाम का ऐलान किया हैं अब इस सीट पर रोचक सियासी मुकाबला हो सकता है। दिग्विजय लंबे समय बाद चुनावी मैदान में है और उन्होंने कहा था कि कांग्रेस आलाकमान उन्हें जहां से चुनाव लड़ाना चाहे, टिकट दे सकती है। किसी विशेष सीट के लिए मैं मांग नहीं करूंगा। इस बार कांग्रेस किसी भी कीमत पर भोपाल सीट को अपने कब्जे में लेना चाहती है। कुछ दिनों पहले सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को चुनौतीपूर्ण सीट से लड़ने के लिए कहा था। दिग्विजय सिंह ने भी उनकी चुनौती स्वीकार कर ली थी। इसी के साथ तय हो गया था कि दिग्विजय सिंह भोपाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निर्णय का इंतजार कर रही थी। कांग्रेस चाहती थी कि बाबूलाल गौर कांग्रेस के प्रत्याशी बनकर भोपाल से चुनाव लड़ें परंतु गौर ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने भाजपा से टिकट की दावेदारी की परंतु आडवाणी प्रकरण के बाद उन्होंने दावेदारी वापस ले ली। अब भाजपा से केवल 2 नाम शेष रह गए हैं। वीडी शर्मा व आलोक शर्मा।