Tuesday, October 21

सुनील लांबा की जगह लेंगे वाइस एडमिरल करमबीर सिंह

नईदिल्ली|वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नेवी के नए चीफ होंगे। वे मौजूदा एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे। लांबा 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। नौसेना में सेवा के लिए एडमिरल सिंह को भारत के राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है।वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं। उन्होंने 31 अक्टूबर 2017 को पदभार ग्रहण किया था। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह ने अभी तक आईसीजीएस चांद बीबी, आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली सहित कई जहाजों की कमान संभाली है। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के बेड़े संचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया है। वह चीफ ऑफ स्टाफ, पूर्वी नौसेना कमान; चीफ ऑफ स्टाफ अंडमान और निकोबार कमान; फ्लैग ऑफिसर महाराष्ट्र एंड गुजरात एरिया; नौसेना मुख्यालय में नेवल एयर स्टाफ के ज्वाइंट डायरेक्टर सहित कई अन्य जगहों पर सेवा दी है। एबम उनके पास एचएएल चेतक और कामोव का-25 हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है।