Saturday, October 18

मा.शि.मा. 10वी और 12वी के परीक्षार्थियों को मिलेंगे बोनस अंक

भोपाल | माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की कक्षा 12वीं के सामान्य अंग्रेजी और दसवीं के गणित के प्रश्न पत्र में गड़बड़ी सामने आने के बाद मंडल ने दोनों प्रश्न पत्रों में बोनस अंक देने का निर्णय लिया है। इसके निर्देश मूल्यांकन केंद्रों को भेज दिए गए हैं। बता दे 10वी के अंगेजी की प्रश्न क्रमांक तीन के (1) में सिलेबस से बाहर का प्रश्न पूछा गया है, यह प्रश्न 9वीं के पाठ्यक्रम से है। प्रश्न क्रमांक दो के (4) में प्रायिकता के स्थान पर प्रायिकताओं होना चाहिए। प्रश्न क्रमांक चार के (2) में माध्यिक के स्थान पर माध्यक होना चाहिए, प्रश्न क्रमांक चार के (4) त्रुटिपूर्ण है। प्रश्न क्रमांक-13 में सिद्ध कीजिए का मुद्रण नहीं हुआ है। क्रमांक 19 के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में भिन्नता है, प्रश्न क्रमांक 24 के दोनों प्रश्न त्रुटिपूर्ण हैं और प्रश्न क्रमांक 25 में हेरीस्फेरिकल के स्थान पर हेमीस्फेरिकल (अर्द्धगोल) होना चाहिए। मंडल के निर्णय अनुसार इस प्रश्न पत्र के 15 अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस निर्णय के बाद परीक्षा दे रहे कई 12वीं के सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न पत्र के निर्देश में प्रश्न क्रमांक 12 में कुल सात प्रश्न करने थे, प्रत्येक प्रश्न दो-दो नंबर के थे, लेकिन निर्देश में लिखा था कि ‘आंसर एनी टू ऑफ द फॉलोइंग क्वेश्चन”। इससे विद्यार्थियों ने दो प्रश्न हल कर सभी अन्य छोड़ दिए। गड़बड़ी सामने आने के बाद मंडल का कहना है कि जिन विद्यार्थियों ने दो प्रश्न हल किए होंगे, उन्हें भी 14 अंक बोनस के रूप में मिलेंगे और जिन्होंने सात प्रश्न हल किए हैं उन्हें भी पूरे अंक मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस निर्णय के बाद परीक्षा दे रहे कई परीक्षार्थियों ने रहत की सांस ली हैं