Sunday, October 19

बीजेपी खर्चे में सबसे आगे कांग्रेस और सपाक्स पीछे

गंजबासौदा। 28 नवंबर को मतदान होना है। वही  चुनाव के अंतिम क्षणों में भाजपा,कांग्रेस सहित सपाक्स ने मतदाताओं को रिझाने में पूरी दम खम दिखा दी है राजनैतिक गर्मी का असर चुनावी माहौल में कितना रहा इसका अनुमान 11 दिसंबर को घोषित चुनाव परिणाम में दिखाई देगा। अनुमति के आधार पर खर्च के मामले में भाजपा सब पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। इस बार चुनाव आयोग ने चुनाव व्यय की सीमा 28 लाख रूपए तय की है। व्यय प्रेक्षक के समक्ष सौंपे गए चुनावी खर्च में अनुमति के आधार पर भाजपा प्रत्याशी लीना जैन ने नाम निर्देशन 8 नवंबर के बाद से 21 नवंबर तक 11 लाख 31 हजार 708 पर रूपए बताया है। कांग्रेस प्रत्याशी निशंक कुमार जैन ने चुनावी खर्च पर कंट्रोल करते हुए अनुमति के आधार पर 8 लाख 39 हजार 943 रूपए का ही खर्च दिखाया है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी सपाक्स भी खर्च के मामले में अभी कांग्रेस से दो कदम पीछे है, लेकिन अपने तगड़े चुनावी मैनेंजमेंट के चलते सपाक्स ने पूरी दम खम के साथ अपनी उपिस्थिति दर्ज करा दी है। सपाक्स प्रत्याशी डॉ. रविन्द्र रघुवंशी का चुनावी खर्च अभी तक 5 लाख 51 हजार 459 रूपए पहुंचा है।