गंजबासोदा | शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गंजबासौदा की सभा को संबोधित करने गंज बसोदा आ रहे हैं वही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज 3 सभाओ को संबोधित करेंगे वे सबसे पहले कुर वाई क्षेत्र के पठारी में दोपहर 2 बजे आएंगे। इसके बाद वे हैदरगढ़ में भाजपा प्रत्याशी लीना जैन के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसके वे गुलाबगंज आएंगे। वही भाजपा की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है। वे 25 नवंबर को विदिशा आएंगे।