अमेरिका | अमेरिका के न्यूजर्सी में 61 साल के भारतीय को 16 साल के एक लड़के ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक अटलांटिक शहर के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे। उन्हें में रात करीब आठ बजे (स्थानीय समयानुसार) गोली मारी गई। उस वक्त वे नाइट शिफ्ट करने ऑफिस जा रहे थे।अटलांटिक काउंटी के प्रॉसिक्युटर डीजी टाइनर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को शनिवार को एग हार्बर शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, नाबालिग होने की वजह से उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया। उस पर हत्या, लूट, कारजैकिंग और अवैध अधिकार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मृतक का नाम सुनील एडला बताया जा रहा हैं वह तेलंगाना के रहने वाले थे।