नई दिल्ली, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच शह-मात का खेल चल रहा है। इस खेल में कांग्रेस ने आज बड़ा दांव चल दिया है। सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। खुद कमलनाथ ने इसका औपचारिक ऐलान किया। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह ने कहा कि, प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। पार्टी में वंशवाद फल-फूल रहा है