विदिशा। पूरे प्रदेश की भांति माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का २८ फरवरी से आगाज हो जाएगा। विदिशा जिले में बोर्ड एवं लोकल परीक्षाओं में करीब दो लाख विद्याथी्र शामिल होंगे। तनाव और तैयारियों के बीच बच्चे परीक्षा के लिए कमर कस रहे है। वहीं कई ईश्वर की शरण में भी पहुंचने लगे है। प्रशासन द्वारा प्रश्रपत्रों को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने से लेकर परीक्षको की नियुक्ति सुनिश्चित कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा इस दौरान असामाजिक यानि नकल संबंधित प्रकरणों को रोकने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। जिसमें शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के आला अफसरो ंको कमान सौंपी गई है। एक जानकारी के अनुसार कक्षा तीन से लेकर आठ तक करीब दो लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से आरंभ होंगी। जिसमें पहला पेपर हिन्दी का होगा। जैसी की जानकारी है। यह परीक्षाएं तीन अप्रेल तक चलेगी। ध्यान रहे कि इस साल से एक अप्रेल से नवीन सत्र का आरंभ भी शिक्षा विभाग कर रहा है। कई संस्थाओं में लोकल परीक्षाएं संचालित हो रही है। सभी बच्चों से तनावमुक्त होकर परीक्षा में शामिल होने का आग्रह करते है।