भोपाल। श्रीदेवी की दुखन मृत्यु पश्चात उनके पति बोनी कपूर पर मीडिया में उंगलियां उठना शुरू हो गई थी। मंगलवार को मिली खबर के मुताबिक उनके पति को दुबई पुलिस ने निर्दोष करार दिया है। इससे एक ओर राहत की बात है कि हर समय किसी महिला की मृत्यु पश्चात उसके पति पर आसानी से संदेह कर लिया जाता है। उम्मीद है कि प्रकृति के इस खेल के पश्चात जो इस संसार में मौजूद है, उनके लिए तो शोक मनाने का अवसर मिल सकेगा। क्योंकि किसी भी परिजन की मृत्यु के बाद जो आघात झेलना होता है, वह केवल भुक्तभोगी ही जानता है। इस मामले में बोनी कपूर को दुबई पुलिस ने पूछताछ और जांच के बाद निर्दोष माना है। अब श्रीदेवी का शव भारत में लाया जा सकेगा और उनकी देह की अंतिम क्रिया के साथ आत्म शांति के लिए परमात्मा प्रार्थना करना होंगे। वहीं उन कारणों का खोजकर जनता तक लाना होंगे कि आखिर किन परिस्थितियों में संदेहास्पद स्थिति की बात रही प्रकृति और शरीर के रहस्यमय घटनाक्रम में मनुष्य की उपभोक्तावादी संस्कृति ने किस तरह जहर घोला है। इस पर विचार चिंतन और परिवर्तन के लिए अपने आप में परिवर्तन लाना होंगे।