
गंजबासौदा सोमवार शाम पांच करीब 5 बजे भोपाल के हमीदिया से आरोन के ग्राम रामपुर जा रही बारात की एक बोलेरा ग्राम जोहद के पास सगड़ नदी के पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। हादसे में दूल्हे का छोटा भाई भी घायल हो गया। खासबात ये है कि छोटे भाई की शादी भी 25 फरवरी को होना है। इस हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया।
घायलों को 108 एंबुलेंस से गंजबासौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में अनिल धोलपुरिया (25), राहुल खरे (23), विनोद(35), माखन (20), अंगद पोरछे (18), पंकज चावरिया (22), नितिन मैना (25) घायल हुए हैं।
इन घायलों में राहुल खरे की शादी भी 25 फरवरी को है। घायलों ने बताया कि पुल पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक को साइड देते समय बोलेरो अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में घायल राहुल खरे की शादी 25 फरवरी को है। वह अपने बड़े भाई रवि खरे की शादी में शामिल होने के लिए बारात में शामिल होने जा रहा था। ये हादसा रैलिंग नहीं होने से हुआ।
कागपुर के पास वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
गंजबासौदा। सोमवार सुबह कागपुर के पास बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय पप्पू कोरी को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी।
सगड़ नदी में गिरी बोलेरो।