
श्रीनगर। रिपब्लिक डे पर होने वाली परेड में जम्मू-कश्मीर पुलिस करतब दिखाएंगी। इसके लिए उनकी प्रेक्टिस शुरू हो गई है। पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को जहां बुलेट पर मिसाइल लेकर करतब दिखाए वहीं महिला पुलिस भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने ने भी हैरतअंगेज स्टंट दिखाए।

इस तरह के होंगे करतब
इन्हें हैंडल छोड़कर बाइक चलाना, बाइक के ऊपर सीढ़ी रखकर चलाना, कई लोगों के ऊपर से बाइक उछालना, कुछ बाइक्स पर कई जवानों का एकसाथ लेकर चलने और दूसरी कई तरह के करतब बनाने में महारत हासिल है।