
हनोई. अंतरिक्ष में उड़नतश्तरियां देखने की खबरें हाल के सालों में काफी ज्यादा सामने आई हैं। ताजा मामला वियतनाम का है। टीवी चैनलों का दावा है कि यहां तीन चीजें अंतरिक्ष से गिरी हैं।
कहां से आसमान में पहुंची, किसी को मालूम नहीं
वे क्या हैं, कहां से आई हैं किसी को पता नहीं। येन बाइ व तुयेन कुआंग राज्य की तीन जगहों पर तीन अलग-अलग चीजें गिरी हैं। वे दिखने में मेटल बॉल जैसी हैं और उनका वजन क्रमश: 250 ग्राम, छह किलो एवं 45 किलो है। वियतनाम का रक्षा मंत्रालय और कई साइंटिस्ट इनकी जांच कर रहे हैं।
शुरुआती अनुमान यह भी है कि ये रूसी अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा हो सकते हैं। फिर भी अगर किसी यान का कोई सामान गिरता है, तो यान में खराबी आ सकती है। ये टुकड़े धरती की कक्षा में आते ही नष्ट हो जाने चाहिए थे। वैज्ञानिकों ने कहा कि अंतरिक्ष यान की दुर्घटनाएं टालने के लिए किए गए प्रयासों में भी ऐसा होता है। उसके कुछ टुकड़े नीचे आ जाते हैं।