रविवार से रसोई गैस महंगी हो गई। 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 654.50 रुपए का आएगा। 31 अक्टूबर तक इसके लिए केवल 624 रुपए ही देने पड़ रहे थे। यानी 30.50 रुपए महंगा। अब सब्सिडी बढ़कर 178.47 रुपए की होगी। इसी तरह 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1252.50 रुपए का हो गया है। जो कि पहले 1202 रुपए का था। इस सिलेंडर के दामों में 50.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। उल्लेखनीय है सरकार ने 7-8 बार दाम घटाने के बाद पहली बार दामों में इजाफा किया है।