पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निशाना साधा। मोदी ने बिहार के मुंगेर में हुई चुनावी रैली में कहा,” एक बयान पर मामला बिगड़ा तो लालू ने कहा कि मेरे भीतर शैतान घुस गया था। शैतान को लालू का एेड्रेस कहां से मिला?” बता दें कि पिछले दिनों लालू गोमांस पर एक बयान देकर विवादों में आ गए थे। मोदी लालू के इसी बयान का जिक्र कर रहे थे।
लालू ने क्या दिया था बयान?
लालू ने कहा था, ”सभ्य लोग मांस नहीं खाते हैं। हिंदू भी बीफ खाते हैं। बताइए नहीं खाते हैं क्या? मांस खाने वाला गाय, बकरा, मुर्गा नहीं देखता है।” इस बयान पर विवाद होने पर लालू ने सफाई में कहा था कि उनके मुंह से शैतान ने ऐसी बात कहलवाई थी।
लालू ने कहा था, ”सभ्य लोग मांस नहीं खाते हैं। हिंदू भी बीफ खाते हैं। बताइए नहीं खाते हैं क्या? मांस खाने वाला गाय, बकरा, मुर्गा नहीं देखता है।” इस बयान पर विवाद होने पर लालू ने सफाई में कहा था कि उनके मुंह से शैतान ने ऐसी बात कहलवाई थी।
लालू पर मोदी ने क्या कहा?
* मोदी ने कहा, ”गुजरात में गौ पालकों ने अमूल डेयरी को खड़ा किया। यहां एक नेता क्या-क्या खा गए। उन्होंने यदुवंश को अपमानित किया। आज जब आप उनसे पूछते हो तो वे क्या-क्या आरोप लगाते हैं? यह यदुवंश का अपमान है कि नहीं? जब मामला भड़का तो कहते हैं मेरे भीतर शैतान घुस गया था।”
* मोदी ने कहा,” मेरे मन में एक सवाल आता है। शैतान को यही एक पता क्यों मिल गया? उसे दुनिया में कहीं और ठिकाना क्यों नहीं मिलता? जैसे रिश्तेदार आता है और हम पहचान लेते हैं। वैसे लालू ने शैतान को पहचान लिया। जहां शैतान रहने की हिम्मत करता है, जहां शैतान की खातिरदारी होती है, ऐसे लोगों के लिए बिहार में जगह है क्या? शैतान ने जिसका पता खोज लिया है उस पते पर हम देखेंगे भी नहीं। अब तक हम सोचते थे हमारी लड़ाई इंसान से है। अब पता चला इंसान के अंदर शैतान घुस जाता है। अब हमारी लड़ाई शैतान से है।”
मोदी ने और क्या कहा?
* मोदी ने कहा- यहां की भीड़ यह इस बात का सबूत है कि बिहार में क्या होने वाला है? मैं सच बता दूं आपको। मैं गुजरात में कई वर्षों तक मुख्यमंत्री रहा। वहां कभी सुबह 11 बजे ऐसी रैली हो, यह नहीं हुआ। हम शाम के समय का इंतजार करते थे। मैं हैरान हूं कि आप सोते हो कि नहीं सोते हो? यह अपने आप में इस बात का सबूत है कि हवा का रुख किस ओर चल रहा है।
* पीएम ने कहा कि आज 8 अक्टूबर है। आज ही जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ था। उनमें मौत से भी मुकाबला करने की ताकत थी। आजादी के बाद वे भ्रष्टाचार से लड़ते रहे। संपूर्ण क्रांति की चेतना जगाई। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि जयप्रकाश चले जाएंगे। कांग्रेस ने हिन्दुस्तान को जेल के अंदर डाल दिया था। वे लोग आज कांग्रेस के साथ बैठे हैं, जिस कांग्रेस ने जेपी को जेल में डाल दिया था। राम मनोहर लोहिया कांग्रेस विरोधी थे, लेकिन उनके साथी कांग्रेस का पानी पीकर हमें कोसते रहते हैं। मुंगेर की धरती पर आया हूं तो नंद लाल बोस (तारापुर) की याद आती है। उन्होंने संविधान को नया रूप दिया था।
* मोदी ने कहा- देश के पॉलिटिकल पंडितों को इस बार राजनीतिक समीक्षा का आधार बदलने की जरूरत है। लंबे समय तक बिहार की राजनीति की चर्चा कुछ नेताओं और जातियों के इर्दगिर्द होती रही। पहली बार बिहार का चुनाव युवाओं पर केंद्रित हुआ है। पहली बार चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है