Monday, September 22

रूस की सालाना विक्ट्री डे परेड का आयोजन मई में होगा।

हर साल की तरह इस साल भी रूस में विक्ट्री डे का जश्न मनाया जाएगा। हर साल रूस में 9 मई को राजधानी मॉस्को में इस दिन का जश्न मनाया जाता है। यह दिन सोवियत संघ के नाज़ी जर्मनी पर 1945 में जीत की खुशी में मनाया जाता है। देशभर में विक्ट्री डे के अवसर पर लोग जश्न मनाते हैं और मॉस्को में रेड स्क्वायर पर सेना की तरफ से विक्ट्री डे परेड का आयोजन किया जाता है। इस साल 9 मई को मॉस्को में आयोजित विक्ट्री डे परेड को पुतिन बेहद ही शानदार और खास बनाना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुतिन ने इस परेड में शामिल होने और इसकी शोभा बढ़ाने के लिए अपने तीन दोस्तों को भी आमंत्रित किया है।