
मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इसके सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की रफ्तार को 8.6% चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ाया जा सकता है। इसके 2047-48 तक 2.1 ट्रिलियन डॉलर यानी 248.6 लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। अभी 164.7 बिलियन डॉलर (13.6 लाख करोड़) है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) ने जीआइएस में यह जानकारी रिपोर्ट में जारी की।एन्विजनिंग मप्र इकोनॉमी@2047 शीर्षक रिपोर्ट में आर्थिक विकास, सेक्टरों की पहचान, निवेश के मौके जैसे मुद्दों का उल्लेख है। सीआइआइ के डीजी चंद्रजीत बनर्जी ने बताया, मप्र में जीडीपी का वर्तमान योगदान 4.6% से बढ़ाकर 6% तक ले जाने का लक्ष्य है।