
त्तर भारत के मौसम में फरवरी में ही गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली समुद्री हवाओं की वजह से हुआ है। दिल्ली में बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में फिलहाल सामान्य रहने वाला है। लेकिन 18 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है जिसकी वजह से बारिश की संभावना है। जहां एक ओर मौसम शुष्क हुआ है वहीं पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में हवाओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते मामूली ठंड का सामना हो रहा है। यूपी में 19 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। बिहार में पछुआ हवाओं के चलते मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।
राजस्थान में तापमान सामान्य बना हुआ है। दिन तेज के साथ सुबह शाम ठंड का एहसास हो रहा है। अभी 2 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है जिसमें बाड़मेर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार 17 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।