Tuesday, October 21

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी का 104 में हुआ निधन

माउन्ट अबू | आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका और स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसेडर राजयोगिनी दादी जानकी का 104 बर्ष की उम्र में निधन हो गया है। न्होंने माउंट आबू के ग्लोबल हास्पिटल में अंतिम सांस ली। वे 140 देशों में फैले अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान का संचालन कर रही थी। इस संस्थान से लाखों लोग जुड़े हुए हैं और संस्थान की 46 हजार बहनों की वे अभिभावक थी। दुनिया भर में फैले आठ हजार सेवा केंद्रों की वे मुख्य संचालिका थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरी दुनिया में फैले ब्रह्माकुमारीज संस्थान व इससे जुड़े लगों में शोक की लहर छा गई। दुनियाभर में दादी के नाम से मशहूर राजयोगिनी दादी जानकी का जन्म 1 जनवरी 1916 को हैदराबाद सिंध में हुआ था जो अब पाकिस्तान में चला गया है। दादी जानकी ने 21 साल की उम्र में ही आध्यात्मिक पथ पर चलने का निर्णय ले लिया था। साल 1970 में उन्होंने भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और राजयोग का संदेश देने के लिए पश्चिमी देशों का रुख किया था।