Sunday, October 19

आज प्रदेश को सम्बोधित करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भोपाल | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं जिसके जिसके चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल देश को सम्बोधित किया और उन्होंने पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन करने की घोषणा कर दी| जिसके बाद अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रात आठ बजे मध्यप्रदेश की जनता को सम्भोधित करेंगे | संभवत वह प्रदेश में अपने तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस की रोकथाम से सम्बंधित कुछ जानकारी जनता के बीच साझा करेंगे |