
नईदिल्ली | कोरोना वायरस से भारत पूरी तरह लॉक डाउन हो गया हैं | जिसके चलते कई छात्र – छात्राओं की बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड़ी, जिससे कई बच्चो का भविष्य खतरे में आ गया | देश के कुछ राज्यों में स्कूली बच्चों को जनरल प्रमोशन दिया गया। अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश में सभी केंद्रीय विद्यालयों के पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने का बड़ा फैसला किया गया है।
इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक देश भर के सभी छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। फिर भले ही इन बच्चों ने परीक्षाएं दी हों या नहीं दी हों। सभी स्थितियों में इन बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों ने बताया कि ने पहली से 8वीं कक्षा तक के छात्र किसी भी कारण 2019-20 शैक्षणिक सत्र में परीक्षा दे पाएं हों या नहीं, उन सभी को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।