
मास्को | पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही हैं तो वही रूस को कोरोना वायरस के बाद एक और बड़ा झटका लगा हैं | रूस के उत्तरी पेसिफिक आइलैंड में बुधवार को भीषण भूकंप आया है। इसकी रिक्टर स्कैल पर तीव्रता 7.5 मापी गई है और इसके बाद रूस के पूर्व में स्थित कुर्ली आइलैंड में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही हवाई में भी अलर्ट जारी किया गया है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, यह भूकंप जापान सुदूर उत्तर में स्थित कुर्ली चेन के सेवेरो के उत्तर-पूर्व में 219 किमी दूर इस भूकंप का केंद्र बताया गया है। यह सतह से 56 किमी गहराई में है।अब तक इस भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है लेकिन पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर के अनुसार 1000 किमी के दायरे में भयानक सुनामी का खतरा पैदा हो गया है।