
मुंबई. कोरोनावायरस फैलने के भय से देश के बाजार तेज गिरावट के साथ खुले। जिसके चलते शुरुआती आधे घंटे के अंदर ही बाजार में लोअर सर्किट लगाना पड़ा। बीएसई 10% या 2991.85 अंक नीचे गिरकर 26,924.11 पर पहुंच गया। इसी तरह, निफ्टी 9.63% या 842.45 पॉइंट नीचे 7,903 पर पहुंच गया। हालांकि, 45 मिनट बाद बाजार में ट्रेडिंग फिर से शुरू हुई तो गिरावट और बढ़ गई। अभी सेंसेक्स 3439.80 अंक गिरकर 26,476.16 पर और निफ्टी 980.20 पॉइंट नीचे 7,765.25 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले, 13 मार्च को भी बाजार में लोअर सर्किट लगा था। हालांकि, उस दिन रिकवरी भी हो गई थी।