
खेल जगत | इंग्लैंड के आलराउंडर क्रिस वोक्स ने इस साल होने वाले आईपीएल से अपना नाम वापिस ले लिया हैं वही दिल्ली कैपिटल के लिए खेलने वाले थे | कहा जा रहा हैं की वोक्स ने इंग्लैंड के घरेलू टेस्ट सीजन में खुद को फिट रखने के मकसद से ऐसा किया है। वोक्स को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने दिसंबर में हुई नीलामी में 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने अगस्त 2018 के बाद से टी-20 क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं, इंग्लैंड के लिए उन्होंने आखिरी टी-20 नवंबर 2015 में खेला था। वोक्स का बीते दो साल में आईपीएल में मिला-जुला प्रदर्शन रहा है। 2017 में उन्होंने कोलकाता के लिए 8.77 के इकॉनमी से 17 विकेट लिए थे। 2018 में उन्होंने बेंगलुरु के लिए सिर्फ 5 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने प्रति ओवर 10.36 रन दिए थे।
