
लुधियाना | करतारपुर थाने में पदस्थ एसआई लखबीर सिंह अपनी ड्यूटी पूरी कर अपने घर जालंधर अपने अपनी स्विफ्ट कर से जा रहे थे तभी उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी | टक्कर इतनी तेज थी के घटना स्थल पर ही एसआई लखबीर सिंह की मौत हो गयी | हादसे में मारे गए पुलिस कर्मचारी की पहचान मूल रूप से गुरदासपुर के निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई है। वह वर्ष 1987 में बतौर कांस्टेबल पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे और जालंधर कई थानों में बतौर मुंशी भी सेवाएं दी थी। मेहनत और लग्न के कारण इन्हें लगातार प्रोमोशन मिलती रही। वर्ष 2014 में डीजीपी ने लखबीर सिंह को बहादुरी के लिए डिस्क देकर सम्मानित किया था। 2017 में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं |
