
मुंबई | देश भर में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस का असर अब शेयर मार्केट पर भी होने लगा हैं आज 1435 अंको की गिरावट के साथ शेयर बाजार खुला | बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1,435.14 अंक यानी 3.73 फीसदी की गिरावट के बाद 37,035.47 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 403.15 अंक यानी 3.58 फीसदी की गिरावट के बाद 10,865.85 के स्तर पर खुला। भारत में कोरोनावायरस के नए मामले सामने आने से बाजार में गिरावट आई हैं | प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 856.65 अंक यानी 2.23 फीसदी की गिरावट के बाद 37,613.96 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 326.35 अंक यानी 2.90 फीसदी की गिरावट के बाद 10,942.65 के स्तर पर था।