Sunday, October 19

सुनील जोशी बने चीफ सिलेक्टर

खेल जगत | भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर गेंदबाज सुनील जोशी को चीफ सिलेक्टर चुन लिया गया हैं | इनके अलावा, 3 टेस्ट खेलने वाले हरविंदर सिंह भी चयन समिति का हिस्सा होंगे। वहीं, शॉर्ट लिस्ट किए गए पांचों उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 33 टेस्ट खेलने वाले वेंकटेश प्रसाद को मौका नहीं मिला। जोशी और हरविंदर सिंह का कार्यकाल 1 साल का होगा। जोशी चयन समिति में एमसके प्रसाद (साउथ जोन) की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इसी साल जनवरी में खत्म हुआ था। वे चार साल तक चीफ सिलेक्टर रहे थे। वहीं, हरविंदर को सेंट्रल जोन से चुना गया है। वे चयन समिति में गगन खोड़ा का स्थान लेंगे।