Sunday, October 19

सुप्रीम कोर्ट करेगा दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई

नईदिल्ली | नागरिक संसोधन कानून के विरोध में हुयी दिल्ली हिंसा की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट करेगा | दिल्ली हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 334 एफआईआर दर्ज की हैं। इसमें 44 मामले आर्म्स एक्ट के हैं। 33 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जबकि 800 से ज्यादा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा- कुछ अराजक तत्व ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं, जिससे शांति व्यवस्था में बाधा आए।

लोगों को आगाह किया जा रहा है कि इन अफवाहों पर भरोसा न करें। पूरी दिल्ली में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। दिल्ली के नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएं और शांति बनाए रखने में मदद करें। हमें जनकपुरी ईस्ट, जनकपुरी वेस्ट, ख्याला, हरिनगर, मदनपुर खादर समेत कई इलाकों से पैनिक कॉल आई हैं। पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी।