
रायपुर| उत्तरी छत्तीसग़ढ के कई इलाको में आज ओलावृष्टि की खबरे आ रही हैं| कल छत्तीसग़ढ के अंबिकापुर , पेंड्रा और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ बड़े आकार के ओले गिरे। इस बदले मौसम का असर प्रदेश में 25 फरवरी तक रहेगा। इससे प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश और ओले गिरेंगे। अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 27 फरवरी को हिमालयीन क्षेत्र में बन रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी और मध्य भारत समेत छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत में फिर बारिश हाेने की संभावना है।
पेंड्रारोड में करीब 20 मिमी और मरवाही में 10 मिमी बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव के बावजूद प्रदेश में दिन का तापमान ज्यादातर जगहों पर ज्यादा रहा। रविवार काे रायपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। नमी की वजह से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। राज्य के अन्य जगहों पर तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहा।