
नईदिल्ली |मौसम ने फिर अचानक से करवट बदली है, अब तक गर्मी का अहसास कराने हवाओं में बदलाव आया है और फिर से बारिश और ओलों ने इसकी ठंडक बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब व मैदानी क्षेत्रों के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की खबरे हैं।
इसके बाद मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश शामिल हैं। दूसरी तरफ पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है, खासतौर पर हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात की वजह से ठंड बढ़ी है।मौसम में इस बदलाव के कारण होने वाली बारिश को कृषि विशेषज्ञ इस बारिश को फसलों के लिए नुकसानदेह बता रहे हैं और फिलहाल गेहूं की सिंचाई नहीं करने की सलाह दी है।