Sunday, October 19

मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने युवक की पीट पीट कर की हत्या

कांकेर| छत्तीसग़ढ के कांकेर में कुछ नक्ससलियो ने एक युवक की मुखवरी करने के शक में पहले तो उसकी पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर दी उसका शव सड़क पर फेंक गए। जाते हुए नक्सलियों ने युवक की बाइक में भी आग लगा दी। नक्सलियों के जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना पंखाजुर क्षेत्र के परतारपुर की है।

जानकारी के मुताबिक, परतापुर के कटगांव में सड़क निर्माण कंपनी में मुंशी का काम करने वाले जग्गू मंडल को हथियारबंद कई नक्सलियों ने रोक लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी है। नक्सलियों ने जग्गू को बुरी तरह से पीटा। संभवत: पीटने के कारण ही उसकी मौत हुई है। जाते हुए नक्सलियों ने उसकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।