
नईदिल्ली | नईदिल्ली के आईटीबीपी सेंटर मे कोरोनावायरस के सभी 406 संदिग्ध लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं | सभी 406 भारतीयों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1 और 2 फरवरी को वुहान से लौटने के बाद सभी को यहां निगरानी में रखा गया था। भारत अब पूरी तरह कोरोनावायरस से संक्रमण मुक्त हो गया है। केरल के संक्रमित तीनों छात्र की स्थिति बेहतर है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उधर, चीन में नोवेल कोरोनावायरस (कोविड-19) से गुरुवार को 118 लोगों की मौत हुई।
देश में अब तक मरने वालों की संख्या 2236 हो गई है। 75,465 संक्रमण के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लाखों लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कुल 2,654 लोगों के नमूने संदेह के आधार पर जांच के लिए भेजे गए। इनमें केवल तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। चीन के वुहान से 1 और 2 फरवरी को एयर इंडिया के विमान से साल मालदीव के नागरिकों समेत 647 लोगों को निकाला गया था। सभी को दिल्ली के आईटीबीपी और मानेसर के सैन्य केंद्र में निगरानी के लिए रखा गया था।