Tuesday, October 21

धनुष और शारंग तोप का जबलपुर में किया गया सफलता पूर्वक परिक्षण

जबलपुर | जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में तैयार की गई 155 एमएम 45 कैलिबर धनुष तोप का शुक्रवार को लॉन्ग प्रूफ रेंज में पहली बार शक्ति परीक्षण हुआ। यह पहला मौका है जब धनुष तोप से जबलपुर में फायरिंग की गई। इससे पहले 21 जनवरी को गन कैरिज फैक्ट्री में ही तैयार की गई शारंग तोप का परीक्षण यहां किया गया था।

इस अति महत्वपूर्ण परीक्षण के दौरान दिल्ली से डॉयरेक्टर जनरल ऑफ क्वालिटी एश्योरेंस लेफ्टिनेंट जनरल संजय चौहान मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में धनुष तोप और शारंग तोप का शक्ति परीक्षण किया गया। दोनों ही तोप 37 से 40 किलोमीटर के बीच निशाना साध सकती हैं। इनका निर्माण गन कैरिज फैक्ट्री जबलपुर में किया गया है। सुबह करीब 10:00 बजे से लॉन्ग प्रूफ रेंज खमरिया में परीक्षण शुरू हुआ।