
पटना| भाजपा नेता गिरिराज सिंह द्वारा लगातार विवादित बयान दिए जाते हैं इस बार भी गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया हैं | बिहार के पूर्णिया में मिडिया से चर्चा के दौरान मंत्री गिरिराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा की हमारे पूर्वजों से गलती हो गई। मुसलमान भाइयों को 1947 में ही वहां (पाकिस्तान) भेज दिया जाना चाहिए था। सिंह के मुताबिक, 1947 के पहले हमारे पूर्वज आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, उसी वक्त मोहम्मद अली जिन्ना इस्लामिक स्टेट की योजना बना रहे थे। राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का समय आ गया है। ये बहुत बड़ी हमारे पूर्वजों से भूल हुई। इसका खामियाज आज हम यहां भुगत रहे हैं। अगर उस समय मुसलमान भाइयों को वहां भेज दिया गया तो ये नौबत ही नहीं आती। अगर भारतवंशियों को यहां जगह नहीं मिलेगी तो दुनिया का ऐसा कौन सा देश है जो उन्हें शरण देगा।”