
नईदिल्ली| भारत द्वारा चाँद की यात्रा पर भेजे गए चद्रयान-२ का विक्रम लैंडर चन्द्रमा के और करीब पहुंच गया हैं.यह अब चाँद से इसकी दूरी सिर्फ 35 कि.मी. बची हैं, यहीं से यह इस उपग्रह की सतह पर उतरेगा। इससे पहले इसे मंगलवार सुबह 8:50 बजे डि-ऑर्बिट किया गया था। यह 7 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। विक्रम लैंडर चंद्रयान-2 से अलग हुआ था। इसके बाद मंगलवार को पहली बार डि-ऑर्बिट किया गया था। इसके बाद वह करीब 20 घंटे तक सीधे ऑर्बिट (घड़ी की सुई की दिशा) की कक्षा में घूमता रहा। डि-ऑर्बिटिंग के बाद अब विक्रम कक्षा में उल्टी दिशा में घूम रहा है। तब यह ऑर्बिटर की कक्षा को छोड़कर चांद के दक्षिणी ध्रुव की ओर बढ़ चला था। दूसरी बार डि-ऑर्बिटिंग के बाद अब विक्रम कक्षा में उल्टी दिशा में घूमते हुए सीधे चांद पर लैंड करेगा।
