Tuesday, October 21

परदे के पीछे से दिग्विजय ही चला रहे हैं सरकार – वनमंत्री सिंघार

भोपाल | पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह के पत्र पर सिंधिया समर्थक वनमंत्री उमंग सिंघार ने पलटवार किया है। वनमंत्री उमंग सिंघार ने पलट वार करते हुए कहा हैं की दिग्विजय सिंह परदे के पीछे से खुद सरकार चला रहे हैं। उन्हें मंत्रियों को पत्र लिखने की क्या आवश्यकता है। सूत्र बताते हैं कि सिंघार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की शिकायत भी की है। इधर, सिंह के पत्र पर कमलनाथ सरकार के अधिकांश मंत्रियों ने उन्हें जवाब भेज दिए हैं तो कुछ ने व्यक्तिगत स्तर पर मुलाकात की है। सिंघार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भी दिग्विजय सिंह की शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि सिंह कमलनाथ सरकार को अस्थिर कर खुद को पॉवर सेंटर के रूप में स्थापित करने में जुटे हैं