गंजबासौदा | गंजबासौदा शहर इस समय भ्रम की स्थिति में अपने आप को महसूस कर रहा हैं राजनीति के दो मापदंडो के बीच शहर विकास की आस लगाए बैठा हैं पर दूर दूर तक कोई आस नजर नहीं आ रही हैं एक और वर्तमान विधायक लीना जैन तो वही दूसरी और पूर्व विधायक निशंक जैन हैं | समय की बलिहारी ऐसी हैं की जब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो विधायक कांग्रेस से थे और अब कांग्रेस की सरकार हैं तो अब भाजपा की विधायक हैं |और इन सब का दोष आखिरकार यहाँ की जनता के माथे ही हैं
बड़ा प्रश्न यह हैं की सत्ता चाहे भाजपा की हो या कांग्रेस की शहर तो वही हैं लोग भी वही हैं पर क्या शहर के विकास के लिए एक मंच पर नहीं आ सकते और अपने शहर के विकास के पैमाने पर खड़ा नहीं कर सकते आज अतिक्रमण शहर की गंभीर समस्या बानी हुयी हैं सड़के चलने योग्य नहीं हैं सौन्दर्यकरण कही नहीं दिखता अव्यस्थित विकास इस शहर के स्वरूप को बिगाड़ रहा हैं | पर दुःख की बात यह हैं की किसी भी राजनैतिक व्यक्ति को इन सब बातो से कोई सरोकार नहीं हैं |