गंजबासौदा | पबई रेलवे स्टेशन मास्टर प्रमोद पंसोरिया की ट्रैन की चपेट में आने से मौत हो गयी हैं| प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर प्रमोद पंसोरिया पबई स्टेशन से अपनी शिफ्ट खत्म कर भोपाल अपने घर जा रहे थे | पवई स्टेशन से उसी समय बिलासपुर एक्सप्रेस धीमी गति से निकल रही थी उसी ट्रैन में चढ़ने के प्रयास में स्टेशन मास्टर का पैर फिसल गया और के चपेट में आ गए| चपेट में आने से उनकी गर्दन और हाथ शरीर से अलग हो गए| घटना की जानकारी लगने पर रेलवे विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जाँच शुरू कर दी |