Saturday, October 25

इंडिगो के विमान में आयी तकनिकी खराबी रोकी उड़ान

नागपुर| नागपुर से दिल्ली जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का विमान कल हादसे का शिकार होने से बच गया। उड़ान से ठीक पहले रनवे पर इसमें तकनीकी खामी सामने आने के बाद इसे लौटा दिया गया है। इसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में सवार लोगों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल थे। बताया जा रहा हैं की रन-वे पर उड़ान भरने तैयारी के दौरान विमान के पायलट को विमान में कुछ तकनिकी खराबी लगी उसके बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया। पायलट विमान को रनवे से अलग लेकर आया