विदिशा | खामखेड़ा चौरासी में एक महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिए हैं कीड़े के काटने से महिला की मौत हो गयी हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कृष्णाबाई शर्मा को सुबह उनके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका के रिश्तेदार ने बताया कि कृष्णाबाई सुबह करीब 7 बजे मकान में झाडू लगा रही थीं। इसी दौरान जीने के नीचे से किसी जहरीले कीडे ने उन्हें काट लिया। परिजन उन्हें लेकर तुरंत सीहोद पहुंचे लेकिन पंडा ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बाद परिजन महिला को घर लेकर आये और उनका अंतिम संस्कार किया |

