
नईदिल्ली| पूर्व बित्तमंत्री अरुण जेटली की तबियत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था, जहा अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही हैं| हालांकि उन्हें अभी आईसीयू से बाहर नहीं लाया गया है। शुक्रवार को सांस लेने में परेशानी व घबराहट के बाद सुबह में उन्हें एम्स लाया गया था। एम्स का कहना है कि उनका ब्लड प्रेशर, धड़कन व पल्स रेट सामान्य है। कल सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने एम्स पहुंचकर उनका हाल लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि एम्स के डॉक्टरों ने बताया है कि अरुण जेटली पर दवाओं का असर हो रहा है और हालत स्थिर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी लगातार एम्स के डॉक्टरों के संपर्क में हैं। उन्होंने शनिवार को दोबारा अस्पताल पहुंचकर जेटली के स्वास्थ्य का हाल लिया।