Wednesday, October 22

कुमारी सैलजा कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में

नईदिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी में नये अध्यक्ष की खोज तेज हो गयी हैं नये पार्टी अध्यक्ष की इस दौड़ में कुमारी शैलजा भी शामिल हो गयी हैं संसद का मौजूदा सत्र खत्म होते ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जाएगी और नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। यह बैठक 10 अगस्त को भी हो सकती है। इसमें राहुल का इस्तीफा स्वीकार कर कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा का जुड़ गया है। उनका नाम संभावितों की सूची में आने से साफ है कि पार्टी नए अध्यक्ष के चयन में सामाजिक समीकरणों से जुड़ी सियासत पर भी गंभीरता से गौर कर रही है।