विदिशा| मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान की दत्तक पुत्री भारती वर्मा का कल निधन हो गया हैं| बताया जा रहा हैं की भारती काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी, जिसके चलते अचानक से कल उनकी तबियत खराब गयी, भारती की तबीयत बिगड़ने पर पहले जिला अस्पताल की पूर्व सीएस डॉ. मंजू जैन की क्लीनिक ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल, जहां डॉक्टरों ने भारती को मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह, बेटा कार्तिकेय सहित अन्य भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
जिस समय भारती वर्मा का निधन हुआ उस समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायपुर में थे| घटना की जानकारी लगने पर पूर्व सीएम अपने कार्यक्रम को स्थगित करके विदिशा पहुंचे। हलाकि वह उनकी अत्योष्टि में शामिल नहीं पाए |