कर्नाटक| कर्नाटक चल रहे राजनितिक घमासान की समय सीमा आज समाप्त हो गयी हैं विधानसभा 3 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले स्पीकर रमेश कुमार ने कहा कि जब तक चर्चा पूरी नहीं हो जाती, आप (भाजपा) विश्वास मत के लिए नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, इसलिए उनका आदेश मानना है या नहीं, ये फैसला कुमारस्वामी का है।
विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर करीब साढ़े सात घंटे बहस हुई। इसके बाद स्पीकर रमेश कुमार ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी थी। इसके बाद बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि स्पीकर विश्वास मत को टालना चाहते हैं। विधायकों ने इस संबंध में राज्यपाल वजूभाई वाला को ज्ञापन भी सौंपा। कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा विधायकों ने रातभर सदन में ही धरना दिया।इस दौरान वे डिनर और चर्चा करने के बाद सदन में जमीन पर सोए। उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जी परमेश्वरा ने भाजपा विधायकों के साथ नाश्ता किया। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए धरने पर बैठे विधायकों के लिए खाने और नाश्ते का इंतजाम करना हमारा कर्तव्य है। कुछ साथियों को डायबिटीज है। भाजपा नेता भी हमारे अच्छे दोस्त हैं। यहीं लोकतंत्र की सुंदरता है।