दंतेवाड़ा | छत्तीसग़ढ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना के ग्राम गुमियापाल के जंगल में कुछ नक्सलियो के होने की सुचना पुलिस को प्राप्त हुयी। सुचना पाकर पुलिस ने नक्सलियो को घेर लिया| अपने आप को घिरता देख नक्सलियो ने पुलिस पर फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी करवाई की. इस म इ मुठभेड़ में पुलिस ने 2 नक्सलियो को मार गिराया हैं,
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ नक्सली सुरक्षाबलो द्वारा मारे गए आपने साथियो की याद में स्मारक बनवाना चाहते थे, जिसके लिए ये नक्सली इकठा हुए थे लेकिन स्मारक कहां बनाया जाना था, इसका खुलासा नहीं हो पाया। साथ ही संगठन के लिए गांव से लड़ाकों की मांग की गई है। ज्ञात हो कि मानसून के दौरान ही नक्सली संगठन में नई भर्ती और ग्रामीणों तक पैठ जमाने प्रचार-प्रसार पर जोर देते हैं।