Tuesday, October 21

कर्नाटक में सरकार पर खतरा जारी। शिफ्ट हुए कांग्रेसी विधायक

कर्नाटक | कर्नाटक की राजनीति में घमासान बरकरार है। सोमवार को पल पल बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच गठबंधन सरकार को बचाने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच अब मुंबई में भेजे गए कांग्रेस विधायकों को अब वहां से पुणे भेजने की तैयारी है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक पुणे भेजने के बाद सभी विधायकों को गोवा भेजा जा सकता है। फिलहाल सभी कांग्रेसी विधायकों को मुंबई में अज्ञात स्थान पर रखा गया है।

बता दे की अभी तक कांग्रेस के लगभग 21 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया हैं जिसके बाद जेडीएस के विधायकों ने भी स्तीफा दिया था जिसके बाद जीडीएस के नेताओ ने बीजेपी पर आरोप लगाया था जिसे बीजेपी के नेता एबं बर्तमान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिरे से नकार दिया हैं राजनाथ सिंह का कहना हैं की इस पूरे मामले से भाजपा का कोई लेना देना नहीं हैं